बिठूर रोड से बरहट बांगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को जाने वाली सड़क जर्जर हालत में है। सड़क के नाम पर जगह-जगह सिर्फ बजरी बची है। इससे आए दिन मरीजों और तीमारदारों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीज इलाज के लिए सीएचसी पहुंचते हैं। खराब सड़क के कारण एंबुलेंस और दोपहिया वाहनों से आने वाले लोगों को भी दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।