कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के वैगन (डिब्बे) से तेल चोरी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। शातिर चोर बेखौफ अंदाज में चलती या खड़ी मालगाड़ी से ईंधन चोरी की इस वारदात को अंजाम दे रहे हैं, जिससे रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।