नगर निगम की टीम ने मंगलवार को जेके कॉलोनी से जखई बाबा चौराहे तक अतिक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे रखी पांच गुमटियों को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त किया। साथ ही फुटपाथ और सड़क की पटरी पर लगी दर्जनों अतिक्रमण को भी हटाया गया। बीते तीन दिन पहले जेई सुमित कुमार ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी थी। लेकिन उसके बाद भी खाली नहीं करने पर टीम ने कार्रवाई की है।