फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: घाटमपुर में देर रात भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर युवक की मौत

कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र के इटर्रा ग्राम पंचायत स्थित मोहनपुर गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां रात के वक्त अचानक एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। इस भीषण हादसे की चपेट में आने से मलबे में दबकर 25 वर्षीय युवक अमित कुमार की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल मलबा हटाकर अमित को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद दो घंटे तक कोई एंबुलेंस या प्रशासनिक टीम मौके पर नहीं पहुंची।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें