कानपुर में बिठूर स्थित एक कॉलेज के सर्वोदय नगर कार्यालय में फीस जमा करने के विवाद में विधि छात्रा और दो अधिवक्ताओं से मारपीट व जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। कॉलेज के प्रिंसिपल व चेयरमैन पर कार्रवाई की मांग को लेकर दर्जनों अधिवक्ताओं ने काकादेव थाने पहुंचकर नारेबाजी व हंगामा किया, वहीं पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।