फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रावण वध के बाद बिठूर में गूंजा जय जय श्री राम

बिठूर में बुधवार को बिठूर स्टेडियम में विजयदशमी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।यहां मुंबई के कलाकारों ने बैकग्राउंड में एआई स्क्रीन के साथ रामायण का सजीव मंचन किया।भगवान राम की भूमिका मोहित सोनकर, लक्ष्मण की भूमिका विशेष शर्मा, माता सीता की भूमिका आस्था अभय, रावण की भूमिका मुंबई के प्रसिद्ध हास्य कलाकार योगेश शर्मा हप्पू सिंह और दशरथ की भूमिका कालीचरण दीक्षित ने निभाई। अंत मे मैदान में रावण के पुतले का दहन किया गया। महोत्सव में भजन क्लब संध्या में मुंबई के गायक शशांक दीक्षित व अनामिका शर्मा ने भजन पर सबको झुमाया।महोत्सव के दौरान मुख्य अतिथि भाजपा मध्य प्रदेश प्रभारी एमएलसी डॉ महेंद्र सिंह, सांसद रमेश अवस्थी, पूर्व विधायक अजय कपूर, राणा समरेंद्र सिंह, कथावाचक शिवकांत महाराज, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन, पुष्कर शुक्ला, कृष्ण मुरारी शुक्ला, कमिश्नर रघुबीर लाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें