कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार द्वारा पुराना शिवली मार्ग स्थित टूटी पुलिया से आईआईटी सोसायटी गेट, बारासिरोही, सबस्टेशन ट्रांसफार्मर होते हुए अजय इंटर कॉलेज से दुर्गा अस्पताल तक मार्ग के नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। लेकिन हैरानी की बात यह है कि शिलान्यास की जगह पर विधायक के नाम का लोकार्पण शिलापट लगा दिया गया। जबकि सड़क का निर्माण कार्य अभी शुरू भी नहीं हुआ है। ऐसे में एक ही समय पर शिलान्यास की जगह पर लोकार्पण का पत्थर लगाए जाने को लेकर आसपास के लोग हैरत में हैं। स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब सड़क बनी ही नहीं तो उसका लोकार्पण किस बात का किया गया।