मोहनपुर नई बस्ती में बिजली विभाग की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। यहां बिजली की केबल जमीन से महज चार फीट की ऊंचाई पर झूल रही है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। क्षेत्र में मंधना सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति की जाती है, जो दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत आता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नीचे लटक रही केबल से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों की ओर से इसे ठीक कराने की पहल नहीं की गई है। लोगों ने केबल को सुरक्षित ऊंचाई पर लगवाने की मांग की है।