जवाहरपुरम के गंभीरपुर चौराहे पर लगी हाईमास्क टावर लाइट महीनों से खराब पड़ी है। शाम होते ही चौराहे पर अंधेरा छा जाता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी लाइट की मरम्मत कराने की सुध नहीं ले रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द हाईमास्ट लाइट ठीक कराने की मांग की है।