फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जरीबचौकी के पास जीटी रोड 10 फीट धंसी, युवक गिरा

जरीबचौकी के पास शुक्रवार दोपहर जीटी रोड धंस गई। यहां लगभग 10 फीट गहरा और डेढ़ फीट व्यास का गड्ढा हो गया। इसमें एक युवक गिर गया। हालांकि भीड़-भाड़ वाली जगह होने से लोगों ने देख लिया और हाथ पकड़कर निकाल लिया। पीडब्ल्यूडी-एनएच के अधिकारी पहुंचे और बैरिकेडिंग कराई। रात में यहां मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। सीसामऊ थाने के पीछे गड्ढा होने से आसपास की सड़क भी चटक गई। गड्ढे के नीचे कई पाइप लाइन गुजरी हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ दूरी पर ड्रिलिंग कर पाइप डाले जा रहे हैं। इसके कंपन से सड़क धंसी है। स्ट्रीट लाइट न जलने के कारण यहां अंधेरा हो गया था। शाम को पैदल जा रहा युवक उसी गड्ढे में जा गिरा। आसपास के लोगों ने उसे निकाला। पीडब्ल्यूडी-एनएच के अवर अभियंता अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। दिन में यातायात रहने से मरम्मत कार्य नहीं हो सकता। गड्ढे का व्यास तो छोटा है लेकिन गहराई बहुत अधिक है। नीचे से पेयजल और सीवर की लाइनें भी गई हैं। रात में जेसीबी से गड्ढे को चौड़ा करा पत्थर और मलबा भरकर मरम्मत कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें