फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: महाराजपुर में धंसी जमीन से हड़कंप, 40 फीट गहरे गड्ढे से दहशत में ग्रामीण, पुरवामीर हादसे की यादें ताजा

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसौल के सिकठिया गांव में मूसलाधार बारिश के चलते अचानक जमीन धंसने से 30 से 40 फीट गहरा गड्ढा बन गया। यह घटना पप्पू दिवाकर के पुराने मकान की रसोई वाली जगह पर हुई। गनीमत रही कि छत पर कपड़े सुखा रही प्रत्यक्षदर्शी महिला ने समय रहते खेल रहे बच्चों को गड्ढे से दूर हटा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बीते महीने पुरवामीर गांव में जमीन धंसने से एक युवती की मौत के बाद दोबारा हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। एसडीएम नरवल ने पुलिस व राजस्व टीम को मौके पर भेजकर बैरिकेडिंग और गड्ढा भरवाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें