कानपुर के गोविंद नगर पीला पुल स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर प्रांगण में बुधवार को भगवान शनि देव महाराज की प्रतिमा स्थापना के पावन अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर आयोजित इस यात्रा में बैंड-बाजे, आतिशबाजी और हाथों में निशान थामे सैकड़ों श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।