कल्याणपुर ब्लॉक के रमेल नगर स्थित राजकीय पशु सेवा केंद्र में सोमवार सुबह करीब 11 बजे ताला लटका मिला। केंद्र बंद होने से पशुपालकों को जरूरी सेवाओं के लिए परेशान होना पड़ सकता है। सरकारी केंद्र पर निर्धारित समय में ताला लटका मिलने से विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।