बिठूर के कटरी क्षेत्र में आवारा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए कुछ किसान खेतों के चारों ओर इलेक्ट्रॉनिक बाड़ लगा रहे हैं। सोलर और बैटरी व जर्क कन्वर्टर के जरिये तारों में हल्का करंट प्रवाहित किया जा रहा है, ताकि खेतों में घुसने वाले आवारा पशु दूर रहें और फसल को नुकसान न पहुंचा सकें। फसलों की सुरक्षा के लिए किसानों ने यह तरीका अपनाया है। आवारा पशुओं से परेशान किसानों को दिन-रात खेतों की रखवाली करनी पड़ती है।