फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ईपीएफओ ने किया हस्तक्षेप, मिलने लगी पेंशन

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) क्षेत्रीय कार्यालय ने एक पूर्व कर्मचारी की पेंशन संबंधी समस्या का समाधान किया है। मेसर्स लाल पैलेस के पूर्व कर्मचारी दिनेश कुमार सिंह को पेंशन प्रपत्र के सत्यापन में कठिनाई आ रही थी। ईपीएफओ के हस्तक्षेप से उनकी पेंशन स्वीकृत होकर वितरित की गई। दिनेश को पेंशन पात्रता का लाभ नहीं मिल पा रहा था। दरअसल उनके नियोक्ता द्वारा आवश्यक पेंशन प्रपत्र का सत्यापन नहीं किया गया था। इसके बाद उन्होंने ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर से संपर्क किया। क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों ने इस मामले में कार्रवाई की। लेखा अधिकारी संतोष गुप्ता ने नियोक्ता से पेंशन प्रपत्र का सत्यापन किया। इसके बाद प्रपत्र को कार्यालय, कानपुर को भेजा गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद पेंशन स्वीकृत हो गई। पेंशन का भुगतान बुधवार को कराया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें