कल्याणपुर थाना क्षेत्र में 63 वर्षीय दवा व्यापारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद की गई। दवा व्यापारी की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।