फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: राधिका अपार्टमेंट में आग के बीच आठ लोगों का रेस्क्यू, दो की गई जान

फीलखाना के पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में सोमवार तड़के आग लगने से पांच मंजिला इमारत में अफरातफरी मच गई। भूतल की पार्किंग में खड़ी बाइकों में आग लगने से पूरे अपार्टमेंट में जहरीला धुआं भर गया। ऊपरी मंजिलों पर कई लोग फंस गए। सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें चार लोगों को सांस लेने में दिक्कत और चोट लगने पर अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान राखी साहू (45) और प्रांजल बाथम (15) की मौत हो गई। वैभव गुप्ता और मीता बाथम का इलाज चल रहा है। अग्निशमन विभाग के अनुसार, सोमवार सुबह 4:54 बजे फजलगंज मिनी कंट्रोल रूम को 19/74 राधिका अपार्टमेंट में आग लगने की सूचना मिली। लाटूश रोड अग्निशमन केंद्र से दो गाड़ियां तत्काल रवाना की गईं। आग की भीषणता देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और कर्नलगंज समेत अन्य केंद्रों से अतिरिक्त गाड़ियां बुलवाई गईं। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के साथ ही ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू किया। जहरीले धुएं और अत्यधिक तापमान के बीच दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे तक मशक्कत की। आग को अन्य मंजिलों तक फैलने से रोकते हुए पूरी तरह बुझा दिया। इससे आसपास के आवासीय और व्यावसायिक भवनों को भी सुरक्षित बचा लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें