फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अपंजीकृत खरीद पर ई-इनवायस अनिवार्य, पांच करोड़ से अधिक कारोबारियों पर लागू

पंजीकृत कारोबारियों को अब अपंजीकृत आपूर्तिकर्ताओं से खरीद पर रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म के तहत स्वयं ई-इनवॉयस जारी करना होगा। यह नियम एक जनवरी 2027 से प्रभावी होगा। जो पांच करोड़ रुपये या उससे अधिक सालाना कारोबार वाले कारोबारियों पर लागू किया जाएगा। सरकार ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। मर्चेंट चैंबर आफ उत्तर प्रदेश जीएसटी कमेटी के चेयरमैन संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि जीएसटी विभाग ने एक नवंबर 2026 को इस संबंध में एडवाइजरी जारी की। ई-इनवॉयस पोर्टल 15 दिसंबर 2026 से सक्रिय होगा। यह नियम उन कारोबारियों पर लागू होगा जिनका सालाना कारोबार 2017-18 से आज तक पांच करोड़ रुपये से अधिक है। सरकार ने कुछ स्क्रैप वस्तुओं पर दो फीसदी जीएसटी टीडीएस और रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म लागू किया है। इनमें खाद्य तेल, प्लास्टिक, इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट और टायर वेस्ट स्क्रैप शामिल हैं। जिससे पंजीकृत क्रेता को जीएसटी का भुगतान करना है। इन उपायों से राजस्व बढ़ेगा और अपंजीकृत व्यापारी जीएसटी के दायरे में आएंगे। उन्होंने बताया कि पंजीकृत व्यापारियों को अपंजीकृत आपूर्तिकर्ताओं से खरीद पर स्वयं ई-इनवॉयस जनित करना होगा। अपंजीकृत व्यापारी से खरीद पर पंजीकृत क्रेता को रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म के तहत जीएसटी का भुगतान करना होगा। जिनके पास टीडीएस पंजीयन नहीं है, उन्हें जीएसटीआर-ईजी-07 में आवेदन करना होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें