फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: स्केटिंग में दून इंटरनेशनल स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बर्रा में मंगलवार को कानपुर सहोदय संगठन के तत्वावधान में जोन-बी की अंतर विद्यालयीय स्केटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्केटिंग ट्रैक पर 14 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपनी तेज रफ्तार, संतुलन और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। दून इंटरनेशनल स्कूल ओवरऑल चैंपियन बना। प्रतियोगिता में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर श्यामनगर की टीम प्रथम उपविजेता और केडीएमए इंटरनेशनल स्कूल की टीम द्वितीय उपविजेता रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीपीएस बर्रा की प्रिसिंपल जयंती मित्रा ने किया। मुख्य निर्णायक राहुल भदौरिया रहे। समापन समारोह में विजेता स्केटर्स और टीमों को पुरस्कृत किया गया। प्रिंसिपल जयंती मित्रा समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें