नवरात्र के पावन पर्व पर सनातनी आस्था का प्रतीक प्रभु श्री राम की लीला का मंचन वार्ड 65 नौबस्ता पश्चिम में दो जगहों पर होता है। मां भगवती रामलीला समिति के अध्यक्ष राम प्रकाश मिश्रा एवं महाराणा प्रताप रामलीला समिति के अध्यक्ष ओपी पाल के आग्रह पर पार्षद योगेन्द्र शर्मा यश ने दो माह पूर्व जोन 3 की बैठक में नगर आयुक्त को शिकायती पत्र दिया था। उनसे रामलीला पार्को को ठीक कराने को कहा था कोई कार्यवाही न होने पर सदन में भी पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने नगर आयुक्त से नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद भी अभी तक विभाग ने इसकी सुध नहीं ली, जिससे रामलीला कमेटियों में रोष है। क्षेत्रीय लोग भी विभाग की इस तरह की लापरवाही से आक्रोषित हैं।