कानपुर के फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर गांधी जयंती के अवसर पर आल इंडिया रीजनल रूरल बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन (सेवानिवृत्त समिति) व वरिष्ठ नागरिक कल्याण फाउंडेशन द्वारा शांतिपूर्ण प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता सगुण शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित अरेबिया आपके द्वार (51वीं सेवा-सद्भाव यात्रा) के तहत बैंकर्स ने पांच दिवसीय बैंकिंग, पेंशन अपडेशन, ग्रामीण बैंकों के एकीकरण से 'भारतीय राष्ट्रीय ग्रामीण बैंक' की स्थापना और 15 हजार से अधिक दैनिक वेतनभोगियों के नियमितीकरण जैसी 4 प्रमुख मांगों को लेकर केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट किया।