कानपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा का कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा आस्था के नाम पर वोट मांगती है, लेकिन प्रभु श्रीराम के चढ़ावे और सनातन की रक्षा करने में नाकाम रही है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।