चकेरी थानाक्षेत्र के रामादेवी आरओबी पर बीते शनिवार की रात को राहगीरों ने एक पुलिसकर्मी की कार को रोकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि कार सवार पुलिसकर्मी अपने साथ कार में ले जा रहे छात्रा को पीट रहा था। जिसके चलते छात्रा बेसुध हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती करा पुलिस कर्मी से पूछताछ की। जिसके बाद सामने आया कि छात्रा पुलिसकर्मी की परिचित की थी और वह उसे लखनऊ से कानपुर अपने घर लेकर आ रहा था। लेकिन एक्सप्रेसवे पर अचानक ब्रेक लेने से छात्रा का सिर डैशबोर्ड से टकरा गया था। जिससे वह घायल हो गई थी। हंगामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।