मंधना बिठूर पर साई मंदिर के आगे बिठूर की तरफ बारिश और तेज हवा के चलते तीन पेड़ उखड़कर बिजली की केबल पर जा गिरे। इस वजह से केबल पोल से हटकर जमीन पर जा गिरी। कई दिनों से जमीन पर पड़ी केबल को केस्को ने नहीं हटवाया है। जमीन पर केबल पड़ी होने की वजह से हादसे की आशंका बनी हुई है।