चकेरी थानाक्षेत्र के कोयला नगर फ्लाईओवर पर मंगलवार शाम को एक बाइक का हैंडल ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दी। घटना के बार परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।