कथित लैंड जिहाद के विरोध में एक हिंदू दुकानदार की दुकान को कथित रूप से जिहादियों द्वारा रातों-रात गिराए जाने के मामले में न्याय की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता लाल बंगला पेट्रोल पंप के पास बुधवार शाम धरने में बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।