देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के अवसर पर ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल महाराजपुर के प्रांगण में चार दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिसमें बुक बैलेंस, म्यूजिकल चेयर, बिस्किट रेस, सैक रेस, 100 और 200 मीटर दौड़, बैडमिंटन, कबड्डी और चेस मुख्य आकर्षण रहीं। बुक बैलेंस में अंश पाल प्रथम, अतीशा द्वितीय और श्रैया पटेल तृतीय रहीं। म्यूजिकल चेयर में पूनम, बिस्किट रेस में रुद्र, सैक रेस में अभिनव तिवारी ने पहला स्थान हासिल किया। 100 मीटर बालक वर्ग में रमन, बालिका वर्ग में कृतिषा, 200 मीटर में उत्कर्ष और आर्ची अव्वल रहे। बैडमिंटन बालिका वर्ग में अराध्या और अविशा तथा बालक वर्ग में प्रिंस ने बाजी मारी तो वही कबड्डी में कक्षा 12 विजेता रही। विद्यालय के प्रबंधक आलोक शर्मा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं बल्कि बच्चों में टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व के गुण भी विकसित करते हैं। विद्यालय में चार दिवसीय प्रतियोगिता के पुरस्कारों का वितरण 18 नवंबर बुधवार को किया जाएगा, जिसमें विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रधानाचार्य और कोऑर्डिनेटर अनुराधा दुबे ने सभी शिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।