शारदीय नवरात्र को लेकर केशवपुरम स्थित होटल में वृंदावन रास डांडिया नाइट 2026 का आयोजन किया गया। यहां युवाओं और संस्कृति प्रेमियों में अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन, डॉ आरती मोहन, आयोजक लता हजारिका, अमरनाथ हजारिका, इवेंट डायरेक्टर अभिलाष सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद अणिमा मोहन ने भरतनाट्यम् में अग्रिनंदिनी की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद सांस्कृतिक उत्सव में कई मनमोहक प्रस्तुतियां हुईं। कार्यक्रम की मुख्य विशेषता डांडिया नाइट रही, जहां प्रतिभागी पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे डांडिया की थाप पर थिरके। इसके साथ ही, वृंदावन की तर्ज पर राधा-कृष्ण विशेष प्रस्तुति हुई, जिसमें इस पूरी शाम को आध्यात्मिक रंग में रंग देने वाली प्रस्तुति हुई।