कारवालों नगर स्थित स्थित केशव भवन (आरएसएस कार्यालय) के पास लगा 105 फीट ऊंचा पोल और उसमें लगा राष्ट्रीय ध्वज बुधवार को दोपहर में आई आंधी के दौरान जूही खलवा पुल की तरफ गिर गया। इससे पुल पर यातायात ठप हो गया। सूचना पाकर क्षेत्रीय पार्षद पुत्र अंकित मिश्रा सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। यातायात ठप और वाहनों की कतारें देख उन्होंने पॉल को पहले तो मोड़कर किनारे किया और राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानजनक तरीके से उतारा। पार्षद पुत्र ने बताया कि नगर निगम को इसकी सूचना दी। इसके बाद पोल को कटवा कर हटवाया जा रहा है।