मंधना में डिग्री कॉलेज से चौराहे तक मंधना-गंगा बैराज हाईवे पर अवैध अतिक्रमण के चलते सड़क किनारे फुटपाथ और नाले का निर्माण नहीं हो सका है। अतिक्रमण की वजह से हाईवे की चौड़ाई भी मानक के अनुरूप नहीं रह गई है। सड़क किनारे हुए कब्जों के कारण पैदल चलने वालों को परेशानी होती है। वहीं, नाला न बनने से जलनिकासी की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग अतिक्रमण हटाने को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।