फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में पांच दिन बाद जगेगी उम्मीद, दो लाख आबादी को जल्द मिलेगी बिजली

कानपुर के मेहरबान सिंह का पुरवा, मर्दनपुर, कंचनपुर, आरके पुरम, मोहनपुरम, बिहारी पुरवा, पिपौरी और बनपूरवा जैसे आधा दर्जन से अधिक इलाकों में पिछले 5 दिनों से जारी ब्लैकआउट (बिजली संकट) से आखिरकार आज राहत मिलने की उम्मीद जगी है। उपकेंद्र परिसर और कंट्रोल रूम में घुसे बाढ़ के पानी को मोटर पंप लगाकर निकालने और नहर से बोरियों में बालू भरकर बनाए गए बांध के बाद पानी उतरना शुरू हो गया है। लगभग 2 लाख आबादी को राहत देने के लिए केस्को/बिजली विभाग की टीम कंट्रोल रूम के पैनलों की सफाई, सुखाने (सिकाई) और नमी दूर करने का काम युद्धस्तर पर कर रही है। नमी पूरी तरह हटते ही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें