पांडु नगर स्थित जेके मंदिर रोड पर सड़क पर फैली बजरी दोपहिया वाहन चालकों के लिए हादसे का कारण बन रही है। सड़क पर जगह-जगह बजरी फैली होने से बाइक सवारों को वाहन नियंत्रित करने में परेशानी हो रही है। कई बार हल्का सा ब्रेक लगाते ही बाइक के पहिए बजरी पर फिसल जाते हैं और चालक सड़क पर गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।