फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर: सुबह सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने पूरा किया व्रत

दूसरे दिन सोमवार को भी सुबह पूजा पाठ व सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पूजा का समापन हो गया। व्रती महिलाओं ने इसके बाद घाट पर ही जलपान कर अपना व्रत समाप्त किया। रविवार की शाम कूष्मांडा मंदिर परिसर स्थित तालाब में सूर्य अर्घ्य देने के बाद दूसरे दिन सुबह भी व्रती महिलाओं ने घाट पर पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना की। साथ ही उगते सूर्य को अर्घ्य भी दिया। इसके बाद महिलाओं ने पूजा के साथ व्रत पूरा होने पर जलपान कर अपना व्रत तोड़ा। पूजा करने आई महिलाओं रेनू, रीना व रजनी ने बताया कि उन्होंने सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अदरक, गुड व गुनगुने पानी से व्रत तोड़ा है। बताया कि अब घर जाकर पकवान बनाकर खाएंगे। व्रत पूरी तरह से सफल होने पर सभी ने प्रसन्नता जताई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें