कानपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 127 ग्राम स्मैक और 10 किलो गांजा बरामद हुआ है। आरोपी बाराबंकी से नशीली खेप लाकर कानपुर के विभिन्न इलाकों के अलावा गोरखपुर और फैजाबाद तक सप्लाई करते थे।