बिठूर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गुरुवार दोपहर बाद तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक सिटी बस ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक बस के बोनट में फंस गई। चालक के तत्काल ब्रेक लगाने से बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में बाइक सवार युवक, उसकी 80 वर्षीय मां और चार वर्षीय बेटा घायल हो गए।