फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में डॉक्टरों ने बिखेरे कला के रंग, बांसुरी, मंडोलिन और सुरीले गीतों से सजा कार्यक्रम

स्वर्ण जयंती समारोह के तहत आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या में डॉक्टरों और उनके परिवार के सदस्यों ने अपनी छिपी हुई कला और बहुमुखी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। संगीत, गायन और नृत्य की त्रिवेणी से सजी इस शाम ने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वाद्य यंत्रों की सुमधुर प्रस्तुतियां कार्यक्रम के दौरान संगीत प्रेमियों को वाद्य यंत्रों की बेहतरीन जुगलबंदी देखने को मिली। डॉ. शरद और डॉ. किशन सिंह ने अपनी कला का जादू बिखेरते हुए मनमोहक बांसुरी वादन किया। डॉ. ए.एस. प्रसाद ने मंडोलिन पर शानदार धुनें बजाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायन और नृत्य में चमके देश-विदेश के डॉक्टर सांस्कृतिक मंच पर स्वर और ताल का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसमें देश ही नहीं बल्कि विदेशों से आए चिकित्सकों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। सुरीली प्रस्तुतियों की श्रृंखला में डॉ. रोजी, ऑस्ट्रेलिया से पधारीं डॉ. झरना, दुबई से आईं डॉ. नूतन, तथा डॉ. अलका, डॉ. एस.पी., डॉ. रूमा और डॉ. पवन ने अपने गीतों से समां बांध दिया। नृत्य कला के अंतर्गत डॉ. विनीता, डॉ. नीरजा, डॉ. रेणु, डॉ. मधु और अन्य डॉक्टरों ने ऊर्जावान प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। परिवारों की सहभागिता से यादगार बनी शाम इस सांस्कृतिक संध्या की सबसे खास बात यह रही कि इसमें सिर्फ डॉक्टरों ने ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को एक पारिवारिक और उत्सवमय स्वरूप प्रदान किया, जिसे सभी ने लंबे समय तक याद रखने वाला अनुभव बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें