मान्यवर कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर की बदहाल व्यवस्था स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल खड़े कर रही है। अस्पताल की इमारत पहले से ही जर्जर हालत में है। वहीं परिसर के पीछे सीरिज, वीगो, ग्लूकोज की बोतलें और अन्य मेडिकल सामग्री खुले में पड़ी दिखाई दे रही है। अस्पताल परिसर में इस तरह मेडिकल सामग्री का खुले में पड़ा होना संक्रमण और बीमारियों के खतरे की ओर इशारा कर रहा है।