कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि यानी आंवला (अक्षय) नवमी का पर्व कानपुर में पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान गोविंद नगर पार्क में बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्र होकर विधि-विधान से आंवले के पेड़ की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।