कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली अंतर्गत समधन चौकी क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। फर्रुखाबाद रोड पर रविवार सुबह करीब नौ बजे शॉर्ट सर्किट के चलते एक चलती कार के इंजन में अचानक आग लग गई। बोनट से धुआं निकलता देख चालक आरिफ की सतर्कता से कार में सवार कोल्ड स्टोरेज मैनेजर समेत चारों लोग समय रहते नीचे उतर आए। चालक और आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कार सवार चारों लोग बाल-बाल बच गए।