कन्नौज के जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार और संवेदनहीनता का एक गंभीर मामला सामने आया है। प्रसव के लिए पहुंची एक गर्भवती महिला को एनेस्थीसिया देने के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगने और रुपये न देने पर बिना इंजेक्शन लगाए लौटाने के आरोप में डॉक्टर रविंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। पीड़ित महिला के पति की शिकायत पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने मामले की जानकारी उप मुख्यमंत्री को दी, जिसके बाद शासन स्तर से तुरंत डॉक्टर के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया। महिला का बाद में राजकीय मेडिकल कॉलेज में सुरक्षित प्रसव कराया गया।