फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर

जौनपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र के शीतलगंज बरम बाबा मोड़ के पास मंगलवार को कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देल्हूपुर गांव निवासी नीरज गौड़ और राजकुमार गौड़ बाइक से मड़ियाहूं से अपने घर जा रहे थे। दोनों शीतलगंज स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि जौनपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार भारती ने बताया कि दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें