फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: मेमू में चढ़ते समय महिला का पर्स से 10 लाख के जेवरात गायब, भीड़ का फायदा उठाकर की वारदात

Shikha Pandey Updated Sun, 30 Aug 2026 06:33 PM IST

झांसी- कानपुर रेलखंड के आटा स्टेशन पर मेमू में चढ़ते वक्त एक महिला के हैंडपर्स की चेन खोलकर चोर करीब 10 लाख रुपये के जेवरात और पांच हजार रुपये नकद उड़ा ले गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी आटा स्टेशन मास्टर को दी। चोरी की घटना से खलबली मच गई। आटा क्षेत्र के पिपरायां निवासी राकेश पत्नी साधना चंसौलिया के साथ पुत्री आकांक्षा (29) पत्नी अंकित मिश्रा निवासी झांसी को उसकी ससुराल झांसी छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। परिवार मेमू से झांसी जाने के लिए प्लेटफार्म पर खड़ा था, तभी ट्रेन ट्रैक आ गई, ट्रेन के पहुंचते ही यात्रियों में सवार होने की आपाधापी मच गई और इसी भीड़ का फायदा उठाकर किसी शातिर ने आकांक्षा के हैंडपर्स की चेन खोलकर नकदी जेवरात उड़ा दिए। पर्स की चेन खुली देखकर अनहोनी की आशंका में आकांक्षा ने जब पर्स देखा तो सोने के जेवरात और नकदी गायब थी। परिजनों के मुताबिक पर्स में सोने का हार, चार सोने की चूड़ियां, कान की झुमकियां और पांच हजार रुपये नकद रखे हुए थे। चोरी हुए जेवरात की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। चोरी का पता चलते ही आकांक्षा ने झांसी जाने के बजाय ट्रेन से उतरकर घटना की सूचना आरपीएफ व जीआरपी को दी। जानकारी मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर आरबी शुक्ला और जीआरपी दरोगा ईश्वरदीन रेलवे स्टेशन पहुंचे और पीड़ितों से जानकारी लेकर जांच शुरू की। सुरक्षाबलों ने प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली और करीब दो घंटे तक फुटेज की जांच की। आशंका है कि भीड़ में शामिल किसी शातिर ने महिला को निशाना बनाकर घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद पुलिस आसपास मौजूद यात्रियों और संदिग्ध लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। मेमू में सवार होने के दौरान हुई चोरी से परिवार सदमे में है। वहीं, स्टेशन पर लाखों के जेवरात चोरी होने की घटना से यात्रियों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें