हाथरस में सादाबाद थाना क्षेत्र के बाइपास आगरा रोड स्थित ताज बॉडी के पास रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पूर्व फौजी और उनकी पहली पत्नी का शव घर में लहूलुहान हालत में मिला। अज्ञात हमलावरों ने दोनों की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। एसपी हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि बुजुर्ग दंपत्ती की हत्या में खुलासे के लिए पांच टीम गठित की गईं हैं।