फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर मेघा किशोर के गीतों पर झूमा हाथरस

हाथरस शहरवासियों के लिए सोमवार की शाम बेहद खास और यादगार बन गई। अलीगढ़ रोड स्थित रामोजी रिसॉर्ट में अमर उजाला की ओर से आयोजित भव्य डांडिया नाइट में संगीत, उमंग और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर अपनी गायकी से पहचान बनाने वाली चर्चित गायिका मेघा किशोर के सुरों पर शहर के युवा देर रात तक थिरकते रहे। कार्यक्रम में पहुंचे हजारों लोगों ने पूरे परिवार के साथ डांडिया और गरबा का भरपूर आनंद लिया। वहीं, पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और युवतियों ने हाथों में डांडिया लेकर लयबद्ध समूह नृत्य किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें