फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में उज्ज्वला लाभार्थियों को दिवाली से पूर्व मुफ्त गैस रिफिल सब्सिडी

दिवाली से पूर्व निशुल्क रसोई गैस सिलिंडर रिफिल सब्सिडी योजना का कार्यक्रम हाथरस के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ। विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। इसके बाद अधिकारियों ने लाभार्थियों को सब्सिडी धनराशि के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए। जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार गौतम ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 187267 लाभार्थियों को दो बार निशुल्क गैस रिफिल मिलेंगे। ये अक्तूबर 2026 से दिसंबर 2026 और जनवरी 2027 से मार्च 2027 के चरणों में उपलब्ध होंगे। मुफ्त सिलिंडर का लाभ लेने के लिए आधारकार्ड बैंक खाते से लिंक और ई-केवाईसी अनिवार्य है। लाभार्थियों को पहले पूरी धनराशि देकर गैस एजेंसी से रिफिल लेना होगा। इसके 4-5 दिन बाद संबंधित कंपनी धनराशि उनके बैंक खाते में वापस कर देगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें