हाथरस शहर में बदहाल बुनियादी ढांचे और खूंखार जानवरों के बढ़ते आतंक के चलते आम जनजीवन घरों की चारदीवारी में सिमटने को मजबूर हो गया है। बुधवार को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम के तहत अलीगढ़ रोड स्थित नवग्रह मंदिर में महिलाओं ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी। इस मौके पर पूजा गुप्ता, पूजा वार्ष्णेय, पूनम वार्ष्णेय, पूजा वार्ष्णेय, मंजू गुप्ता, पूनम गौड़, वंदना शर्मा, कुसुम वार्ष्णेय, रूमी अग्रवाल, गीता गुप्ता, प्रभा वार्ष्णेय आदि महिलाएं मौजूद थीं।