दिवाली के पावन पर्व पर हाथरस डीएम सत्य प्रकाश पटेल चंदपा क्षेत्र के आगरा रोड स्थित नगला भुस के निकट पहुंचे। उन्होंने अशर्फी ग्रामोद्योग संस्थान, छर्रा (अलीगढ़) द्वारा संचालित आवासीय वृद्धाश्रम का दौरा किया। जिलाधिकारी ने अपने परिजनों और अधिकारियों के साथ बुजुर्गों के साथ दिवाली की खुशियां साझा कीं।