फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में राधा छठी महोत्सव पर रासलीला का आयोजन

हापुड़ में श्री राधे राधे सेवा परिवार के तत्वावधान में मंगलवार रात को श्री राधा छठी महोत्सव के उपलक्ष्य में रासलीला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व मयंक गाबा ने मधुर संकीर्तन प्रस्तुत कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रमुख व्यास जय प्रिया शरण ने राधा जी के पृथ्वी पर अवतरण और वृषभानु बाबा को कमल पुष्प में राधा जी की प्राप्ति की सुंदर लीला का वर्णन किया। इस दौरान श्री सुभाष चंद्र सहगल के नेतृत्व में हनुमान मंदिर कलेक्टरगंज की कार्यकारिणी को चित्रपट और पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। राजीव बाटला, नवीन वर्मा, संजय सक्सेना, अंकित बंसल सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें