बदनौली में चार सितंबर को हुए गोलीकांड के मामले में बुधवार को जाट महासभा (भारत) के पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंचे। पुलिस ने अधिकतर कार्यकर्ताओं को एसपी कार्यालय के बाहर ही रोक दिया और केवल प्रतिनिधि मंडल को अंदर जाने दिया। इस दौरान एसपी ज्ञानंजय सिंह से मुलाकात के दौरान पदाधाधिकारियों ने पुलिस के समझ अपनी पीड़ा बयां की। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में एकतरफा कार्रवाई की है, जबकि घटना को दोनों ओर से अंजाम दिया गया था। ऐसे में आरोपी पक्ष की भी रिपोर्ट दर्ज की जाए। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।