हापुड़ के ब्रजघाट में भाद्रपद माह की अमावस्या पर शुक्रवार को ब्रजघाट समेत कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल के लठीरा घाट व गांव पुष्पावती पूठ के तट पर विभिन्न स्थानों से गंगा भक्त पहुंचे। जिन्होंने सुबह से ही मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्यार्जित करना शुरू कर दिया। सुबह से ही तटों पर हर-हर गंगे और जय मां गंगे के जयकारे गूंजने शुरू हो गए।